बाराबंकी: जिला अस्पताल के पार्क और महिला अस्पताल के पीछे कूड़ा डंप किया जाता था। जिससे बगल में बने कर्मचारी आवास और वन स्टाॅप सेंटर के कर्मचारियों की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
अक्सर इसे लेकर विवाद होता था। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद इस समस्या का निस्तारण होने जा रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा कूड़ा घर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। जिला अस्पताल के ओटी के सामने बने पार्क में कूड़ा घर का निर्माण कराने के लिए नींव खोदाई का कार्य शुरू हो गया।
डीएम की फटकार के बाद कूड़ा घर बनना शुरू